15+ Famous Swami Vivekananda Motivational Quotes in Hindi

दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए Swami Vivekananda motivational quotes लेकर आए हैं। स्वामी विवेकानन्द के प्रेरक विचारों को हमने आसान शब्दों में समझाने की कोशिश करी ताकि आप इन विचारों का और भी सही उपयोग कर पाएं।

कई बार हम मोटिवेशन कोट्स पड़ते तो हैं लेकिन उन्हें ठीक से समझ नहीं पाते इसीलिए हमने कोशिश करी है कि स्वामी विवेकानंद कोट्स को सरल भाषा में आपको समझा सके।

Swami Vivekananda Motivational Quotes in Hindi

1- “Us ummid ko kho dena sabse bura hai jiske bharose ham sab kuch paa sakte hain.”

swami vivekananda motivational quotes hindi, स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार

सीख: यह बात तो आपने सुनी ही होगी की उम्मीद पर दुनिया कायम है। जिस व्यक्ति को अपने आप से उम्मीद होती है वह जीवन में कुछ ना कुछ हासिल कर लेता है लेकिन जो व्यक्ति अपनी उम्मीद खो देता है वह सब कुछ खो देता है। किसी चीज को पाने के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए और हमेशा यह उम्मीद बनाए रखनी चाहिए कि हां वह चीज हमें जरूर मिलेगी।

2- “जिंदगी का रास्ता बना बनाया नही मिलता उसे हमें स्वयं बनाना पड़ता है, जो जैसा मार्ग बनाता है उसे वैसी ही मंजिल मिलती है।”

सीख: जिंदगी में हमें कुछ भी अपने आप नहीं मिलता बल्कि हर चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जो व्यक्ति जैसी मेहनत करता है जैसा मार्ग अपने लिए बनाता है वह वैसी ही मंजिल पाता है। इसलिए तो कहा जाता है कि बड़े सपने देखो, बड़ी सोच रखो ताकि आप उनके अनुसार अपना मार्ग चुन सकें और अपनी मंजिल पा सके। जितनी बड़ी आपकी सोच होगी उतने ही बड़े आपके सपने होंगे और उतनी ही बड़ी आपकी सफलता होगी।

3- “जिस समय जिस काम को करने की प्रतिज्ञा करो, उसे उसी समय पूरा कर लेना चाहिए, नही तो लोगों का आप पर से विश्वास उठ जाता है।”

सीख: समय और शब्द बहुत कीमती होते हैं इन्हें कभी भी व्यर्थ ना करें। अपने कहे हुए हर काम या अपनी जिम्मेदारी सही समय पर निपटा लें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो लोगों का आप पर से भरोसा उड़ जाता है, वह समझने लगते हैं कि यह इंसान सिर्फ बोलता है और करता कुछ नहीं है। दूसरों के सामने अपनी छवि ऐसी ना बनाएं बल्कि अपने हर काम को समय पर करें।

4- “Tum jaisa sochoge vaise hi ban jaaoge, agar tumhen lagta hai ki tum kamjor ho to tum kamjor hi banoge. Agar tum khud ko taakatwar sochoge to taakatwar hi banoge.”

swami vivekananda motivational quotes hindi, स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार

सीख: स्वामी विवेकानंद का अनमोल विचार हमें सिखाता है कि इंसान अपनी सोच से ही बनता है और अपनी सोच से ही उजड़ता है। यदि आप यह मान कर चलेंगे कि आप कमजोर हैं तो आप कभी भी ताकतवर नहीं बन सकते क्योंकि जो अपने आप को पहले ही कमजोर मान लेता है वह जीवन में हमेशा कमजोर ही रहता है।

भले ही आप दूसरों से कमजोर हो लेकिन अपने मन में कभी भी इस बात को ना बैठाए। यदि आप अपनी सोच में ही खुद को कमजोर बना लेंगे तो कुछ करने से पहले ही आपकी हार निश्चित है। इसलिए अपनी सोच को मजबूत बनाएं और खुद को दूसरों से कभी भी कमजोर ना समझे।

5- “वो हर चीज जो आपको शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से कमजोर बनाती है। उसे जहर समझ कर छोड़ दें।”

सीख: बुरी आदतें ही हमें शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से कमजोर बनाती हैं। जैसे नशा करना, अय्याशी करना, वेश्यावृत्ति में पड़ना। यह सब ऐसी आदतें हैं जो हमें हर तरह से कमजोर करती हैं। बुरी आदतें जहर के समान हैं और ये एक ऐसा जहर है जो अंदर ही अंदर आपको खोखला कर देता है। इन आदतों से खुद को दूर रखें और एक अच्छे इंसान बने।

Swami Vivekananda Motivational Thoughts

6- “Jo kuch bhi accha hai use dusron se seekho. Use apne andar laao aur apne tarike se aatmsaat karo lekin dusro ki tarah bano mat.”

swami vivekananda motivational quotes hindi, स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार

सीख: जिस तरह हर इंसान के अंदर बुराई मिल जाती है उसी तरह हर इंसान के अंदर अच्छाई भी छुपी होती है। स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि हमें दूसरों की अच्छी बातें हमेशा ग्रहण करनी चाहिए। दूसरे की अच्छी बातों को सीख कर हमें अपनी कमियों को दूर करना चाहिए लेकिन हमें दूसरों की तरह बनना नहीं चाहिए। दूसरों से शिक्षा लेना जरूरी है लेकिन चीजों को अपनी तरह से करना चाहिए।

7- “बाधाएं vo cheej hoti hain jinhen aap tab dekhte ho jab aapki najar apne लक्ष्य se dur hat jaati hai.”

सीख: जो व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक जाता है उसे बाधाएं ही नजर आती हैं इसलिए अपने लक्ष्य पर हमेशा फोकस बनाए रखें और जो भी परेशानियां आपके रास्ते में आए उन्हें निपटाते जाएं, उनसे दूर ना भागें।

8- “Cheejen behtar nahi hoti, Vo jaisi hain vaisi hi bani rehti hain. Ye ham hi hain jo apne andar badlaav laakar khud ka behtar vikaas karte hain.”

सीख: कुछ परिस्थितियों या कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें आप बदल नहीं सकते। ऐसी स्थिति में हमें उन परिस्थितियों को भूलकर खुद में बदलाव करना होता है ताकि हम बेहतर बन सके और अपना विकास कर सकें। याद रखें कि आप हर चीज नहीं बदल सकते और हर चीज आपके अनुसार नहीं होगी, कई बार आपको खुद में बदलाव करने होंगे।

9- “Shuruwaat me log har acchi baat ka pehle majaak banaate hain fir uska virodh karte hain aur ant me use swikaar kar lete hain.”

swami vivekananda quotes in hindi, स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन,

सीख: जब आप कुछ अच्छा करने की शुरुआत करेंगे तो लोग आपका मजाक बनाएंगे। आपको रोकने की कोशिश करेंगे। समाज में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो नहीं चाहते की अच्छी चीज हो लेकिन ऐसे लोगों से आपको घबराना नहीं है, उनके विरोध करने से आपको झुकना नहीं है जब आप किसी अच्छी चीज की शुरुआत करेंगे, जब उसके अच्छे परिणाम निकलेंगे तो लोग खुद पर खुद अपने आप को बदलना शुरू करेंगे।

10- “Agar paisa kisi vykti ko dusron ka bhalaa karne me madad karta hai to uska kuch mulya hai, Yadi aisa nahi hai, to yeh kewal buraai ka dher hai, Aur isse jitni jaldi chhutkaara paaya jaaye, utna hi behtar hai.”

सीख: स्वामी विवेकानंद का यह विचार इस बात की ओर इशारा करता है कि पैसे वाले व्यक्ति को दूसरों की मदद करनी चाहिए तभी उनके पैसों का कोई मूल्य निकल कर आता है। यदि पैसे वाला व्यक्ति अपने पैसे का घमंड दिखाता है और उसे फालतू चीजों में बर्बाद करता है तो ऐसा पैसा सिर्फ बुराई का ढेर है।

Swami Vivekananda ke Prernadayak Vichar

11- “जीवन में जोखिम लें, अगर आप जीतेंगे तो आप दूसरों का नेतृत्व करेंगे और अगर आप हारेंगे तो आप दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे।”

सीख: Risk लेने से ही हम जीवन में सफल बनते हैं और कई बार यही रिस्क हमें असफल भी बनता है लेकिन जब हम रिस्क लेते हैं और फेल होते हैं तब हम उससे कुछ सीखते हैं और साथ ही जब हम रिस्क लेते हैं और सफल होते हैं तब भी हम बहुत कुछ सीखते हैं। यही सीख हम लोगों को इस काबिल बनाती है कि हम दूसरों का मार्गदर्शन कर सके ताकि वह भी जीवन में आगे बढ़ सकें।

12- “Kuch mat poocho aur badle me kuch maango mat, Jo dena hai de do, Vo vaapas tum tak aa jaayega parantu uske baare me socho mat.”

swami vivekananda quotes in hindi, स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन,

सीख: जीवन में सिर्फ लेना नहीं बल्कि देना भी सीखिए। जब भी किसी को कुछ देना हो चाहे वह प्यार हो, मदद हो या कुछ भी, निस्वार्थ भाव से दें। वो चीज वापस आप तक जरूर आएगी। बस आप उसके बारे में ज्यादा विचार ना करें। जब आप किसी के लिए कुछ करें तो इस भावना से ना करें कि बदले में वह भी आपके लिए कुछ करे, हर काम निस्वार्थ भाव से करने की कोशिश करें।

13- “Jab tak aapko khud par vishwas nahi hoga tab tak aap bhagwaan par bhi vishwas nahi kar sakte.”

सीख: अगर आपको खुद पर विश्वास नहीं है तो आप कभी भगवान पर भी विश्वास नहीं कर पाएंगे। बिना विश्वास के आपके लिए भगवान सिर्फ एक पत्थर की मूर्ति है। आपका विश्वास ही भगवान को भगवान बनाता है। इसलिए भगवान को मानने से पहले खुद पर विश्वास करें तभी आप मानेंगे कि भगवान है और वह आपके जीवन को बदल सकता है। नास्तिक लोगों को खुद पर ही भरोसा नहीं होता इसलिए वह भगवान पर भी भरोसा नहीं करते।

14- “Marg par rukaawaten aane se marg ko badal lena sahi hai lekin rukaawaton ki wajah se lakshya ko badal lena ye sahi nahi hai.”

सीख: अपने लक्ष्य तक पहुंचना है तो रूकावटों से कभी ना डरे। जो रूकावटों से डर गया, वह लक्ष्य से भटक जाता है और जो लक्ष्य से भटक गया कभी सफलता नहीं पाता।

15- “Utho, jaago aur tab tak mat ruko jab tak aapko apne lakshya ki prapti na ho jaaye.”

सीख: सफलता चाहिए तो दिन-रात मेहनत करो। आलस्य से दूर रहो और अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी जान लगा दो।

16- “Tum apne bhagya ke nirmaata khud ho, Nidar bano, Majboot bano aur sabhi jimmedariyan apne kandhon par lo.”

swami vivekananda quotes in hindi, स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन,

सीख: हम अपने भाग्य को अपनी मेहनत और इरादों से निर्मित करते हैं। जिम्मेदारियां से डरने वाला, जिम्मेदारियां से भागने वाला व्यक्ति अपने भाग्य का निर्माण नहीं कर सकता इसलिए जिम्मेदारियां से डरो मत, मजबूत बनो और हर चीज खुद करने की ठानो।

17- “Jab tak jeevan hai tab tak hamen seekhte rehna hai, anubhav hi is sansaar me sarvsreshth shikshak hai.”

सीख: सीखना कभी ना छोड़े क्योंकि हम जितना सीखते हैं उतना ही हमारा अनुभव बढ़ता है और अनुभव ही जीवन को एक बेहतर दिशा देता है।

उम्मीद है कि हमारी यह पोस्ट Swami Vivekananda motivational quotes आपको पसंद आए और इन विचारों से आपको अच्छी शिक्षा मिले। ऐसे ही और भी प्रेरणादायक विचार पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें।

Leave a Comment