Motivational Story For Success- यह बात हम सभी जानते हैं की किसी भी इंसान को जीने के लिए जरूरत होती है रोटी, कपड़ा और मकान की। लेकिन रोटी कपड़ा और मकान आता है, पैसों से। यानी कि इन सबसे ज्यादा जरूरी है किसी इंसान के पास पैसों का होना। अगर पैसा नहीं है तो इन तीनों चीजों को पाना किसी भी इंसान के लिए मुश्किल हो सकता है।
यह बात अलग है कि कोई मांग कर खा ले, मांग कर पहन ले, फुटपाथ पर रह ले लेकिन यहां बात मांगने की नहीं हो रही है, यहां बात हो रही है कमाने की और जीवन में सफल बनने की। दोस्तों, मानो या ना मानो सफल होने का मतलब ही है, पैसे कमाने से।
यह कड़वी सच्चाई है कि जीने के लिए हमें जिन चीजों की जरूरत पड़ती है वह सिर्फ पैसे से खरीदी जाती हैं और सफल वही इंसान होता है जिसके पास पैसे हैं। पैसे कमाने के लिए या जीवन में सफल बनने के लिए अच्छे कर्म करना भी बहुत जरूरी है।
दो नंबर के काम, उल्टे सीधे धंधे, social media में नंगापन या गाली गलोच करने से पैसे तो कमाया जा सकता है लेकिन इसे हम सफलता नहीं कह सकते क्योंकि ऐसे कर्म करके कोई भी पैसों के मामले में तो सफल हो जाता है लेकिन सामाजिक रूप से असफल ही रहता है।
आप किसी ऐसे व्यक्ति को सफल नहीं कह सकते जो कंगाल है या भूखा मर रहा है। पैसे कमाने के लिए ही हर चीज की शुरुआत होती है चाहे नौकरी हो, पढ़ाई हो या बिजनेस और इन चीजों में सफल होना ही सफलता कहलाता है लेकिन सफलता का रास्ता कभी भी आसान नहीं होता।
हम कई बार ऐसी समस्याओं से घिर जाते हैं जिनकी वजह से हमारा मोटिवेशन कम हो जाता है, हम चीजों को करना छोड़ देते हैं। दोस्तों, इसीलिए आज हम आपके लिए सफलता की प्रेरणादायक कहानी लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप जानेंगे कि किस तरह जीवन में सफलता को पाया जा सकता है और सफल बनने के लिए खुद को प्रेरित रखा जा सकता है।
सफलता का पाठ – Short Motivational Story For Success
गुरुकुल में पढ़ाई पूरी होने के बाद एक शिष्य अपने गुरु से मिलने आया। गुरुकुल में शिष्य का समय पूरा हो चुका था, वो जीवन में आगे बढ़ने से पहले अंतिम बार अपने गुरु से विदा लेने आया था।
अपने शिष्य को देखकर गुरु ने कहा, “यहां रहकर तुमने बहुत मन से पढ़ाई जाती, शास्त्रों का पूरा ज्ञान प्राप्त किया, लेकिन इसके बावजूद कुछ शिक्षा अभी भी अधूरी है और इसके लिए तुम्हें मेरे साथ चलना होगा।”

गुरु की बात मानकर, शिष्य उनके साथ चल पड़ा।
गुरु अपने शिष्य को दूर एक खेत में ले गए। वहां एक किसान खेतों में फसल लगा रहा था। वह किसान अपने काम में इस तरह खोया था की उसे इस बात का जरा भी एहसास नहीं हुवा की उसके खेत के पास आकर कोई खड़ा हो गया है और उसे काम करते हुवे देख रहा है। वह किसान अपने काम में लगा रहा।
इसके बाद गुरु अपने शिष्य को बाजार की तरफ ले गए। वहां उनकी नजर एक काम कर रहे लुहार पर पड़ी और वो दोनो उसके पास जाकर खड़े हो गए। वह लुहार कोयले की भट्टी में लोहे को गर्म कर रहा था। लोहा जैसे जैसे लाल हो रहा था वो उस पर हथौड़े की चोट मारकर उसे सही आकार दे देता। वो भी अपने काम में इस कदर खोया था कि उसने गुरु-शिष्य की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया।
गुरु ने शिष्य को आगे चलने का इशारा किया। दोनों आगे बढ़े और उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो जूता बना रहा था। चमड़े को काटने, सिलने, चमकाने में वो व्यक्ति भी इस तरह लगा हुवा था की उसने भी उन पर ध्यान नहीं दिया।
गुरु ने शिष्य को वापस गुरुकुल चलने को कहा। शिष्य को यह बात समझ नही आई की उसे ये सब क्यूं दिखाया गया। अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए वो बोला, “गुरुजी, इन सब घटनाओं का मेरी शिक्षा से क्या संबंध है? ये सब तो अपना अपना काम ठीक ही कर रहे थे।”
गुरु ने कहा, “मेरे पास रहकर तुमने शास्त्रों की पढ़ाई करी, किताबों से ज्ञान लिया, लेकिन व्यावहारिक ज्ञान की शिक्षा अभी बाकी थी। तुमने इन तीनों को देखा। ये सभी अपने काम में पूरे मन से लगे थे। उन्हें इस बात का भी एहसास नहीं हुवा की कोई उन्हें देख रहा है। अपने काम में ऐसी ही एकाग्रता आवश्यक है, और यही बात हमें सफल बनाती है।”
सीख जो हमे इस Safalta Ki Prernadayak Kahani से मिलती है:
किसी भी काम में सफलता तभी मिलती है जब हम उस काम को मन लगाकर करते हैं। अपने काम पर फोकस करना ही सफलता की चाबी है। लेकिन हम लोग हमेशा इसका उल्टा करते हैं, दूसरों की बातों को सुनते हैं, दूसरों के कामों पर नजर रखते हैं, जिसकी वजह से अपने काम से हमारा ध्यान भटक जाता है।
जब भी आप किसी चीज की शुरुआत करें, चाहे वह कोई बिजनेस हो, या किसी नौकरी की तैयारी, तो हमेशा अपना फोकस अपने काम पर लगाएं। दुनिया आपके बारे में क्या कह रही है या कोई उस काम को करके असफल हो चुका है, इन सब के बारे में बिल्कुल ना सोचें। लोग भले आपको देखें लेकिन आपका फोकस अपनी सफलता पर होना चाहिए।
अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाओ और उस पर फोकस करो। ऐसा नहीं है कि आप अपने लक्ष्य को एक ही बार में achieve कर लेंगे, उस राह में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, कई बार असफलता भी मिलेगी लेकिन उनसे आपको सीखना है,
अपनी सोच को पॉजिटिव रखना है, ना कि उन्हें अपने मन में बिठाकर अपने लक्ष्य को छोड़ देना है। दुनिया आपको ताने मारेगी, लोग आपको गिराने की सोचेंगे लेकिन इन सबको भूलकर आपको आगे बढ़ना है, सिर्फ अपने काम में ध्यान देना है और खुद को सफल बनाना है।
उम्मीद है की Motivational Story For Success in Hindi की हमारी ये पोस्ट आपको सफल बनने में सहायता करे। ऐसी ही और भी मोटिवेशनल कहानियां पढ़ने के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहें।

Nice Story